[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी शिक्षण संघ का बड़ा फैसला: शाला संबल ऐप और RTE भुगतान समेत 6 सूत्रीय मांगों पर तकरार, 28 जुलाई को ‘स्कूल बंद’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजी शिक्षण संघ का बड़ा फैसला: शाला संबल ऐप और RTE भुगतान समेत 6 सूत्रीय मांगों पर तकरार, 28 जुलाई को ‘स्कूल बंद’

निजी शिक्षण संघ का बड़ा फैसला: शाला संबल ऐप और RTE भुगतान समेत 6 सूत्रीय मांगों पर तकरार, 28 जुलाई को 'स्कूल बंद'

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : राज्य सरकार के विभिन्न नियमों और लंबित मांगों से नाराज निजी शिक्षण संस्थानों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उदयपुरवाटी एवं गुढ़ा क्षेत्र के ‘निजी शिक्षण संघ’ की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 28 जुलाई 2026 को क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे।

बैठक में उपस्थित सैकड़ों स्कूल संचालकों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर रोष जताते हुए छः सूत्री मांग को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिनमें शाला संबल ऐप को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तुरंत प्रभाव से पूरी तरह वापस लेने की मांग की गई। आरटीई (RTE) के तहत P-3, P-4 और P-5 सहित सभी बकायों का तत्काल भुगतान किया जाए। स्कूल वाहनों के संचालन पर लगाई जा रही अनावश्यक पाबंदियों को खत्म कर राहत दी जाए। कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा का अनुचित शुल्क तुरंत बंद किया जाए तथा शुल्क के नाम पर रोकी गई बच्चों की मार्कशीट तुरंत जारी की जाएं।

बिना बकाया फीस जमा कराए टी.सी. (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) जारी करने से संबंधित आदेश को तुरंत वापस लिया जाए। नर्सरी से 8वीं तक ₹202 में किताबें व सामग्री देने का आदेश रद्द किया जाए और यह राशि सीधे अभिभावकों के खातों में जमा की जाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 28 जुलाई के बंद के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को पूरे प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में सांवरमल, जयसिंह कुमावत, राधेश्याम, बंशीधर, सुशील, विक्रम, बाबूलाल, हरलाल, आनंद, महेंद्र, रघुवीर, अमित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में निजी स्कूल संचालक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles