[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर थाने में सीएलजी व शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर थाने में सीएलजी व शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

बीदासर थाने में सीएलजी व शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : स्थानीय पुलिस थाने में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय समस्याओं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे विषयों पर सदस्यों से चर्चा की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles