[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री 1008 अवधेशदास जी वैष्णव औलिया आश्रम पर भंडारे सहित होंगे विविध कार्यक्रम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री 1008 अवधेशदास जी वैष्णव औलिया आश्रम पर भंडारे सहित होंगे विविध कार्यक्रम

गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री 1008 अवधेशदास जी वैष्णव औलिया आश्रम पर भंडारे सहित होंगे विविध कार्यक्रम

झुंझुनूं : गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शहर के मोडा पहाड़ स्थित जीतमल जोहड़े के पास ओलिया आश्रम पर 26 जुलाई 2026 से चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें अंतिम रोज 29 जुलाई कों गुरु पूर्णिमा के मौके पर दोपहर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के पीठाधीश्वर महंत अमरदास त्यागी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई 2026, रविवार को अखंड रामायण पाठ से कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी, 27 जुलाई कों रात्रि जागरण, 28 जुलाई को गुरु पुजा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महंत अमरदास महाराज ने क्षेत्र वासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों से लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles