आई-स्टार्ट नेस्ट संभाग इनक्यूबेटर सेंटर, चूरू में संभागीय स्तरीय स्टार्ट-अप मीट का सफल आयोजन
आई-स्टार्ट नेस्ट संभाग इनक्यूबेटर सेंटर, चूरू में संभागीय स्तरीय स्टार्ट-अप मीट का सफल आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संचालित संभाग इनक्यूबेटर सेंटर, चूरू में गुरूवार को एक संभागीय स्तरीय स्टार्ट-अप मीट का आयोजन किया गया।
इसमें 37 से अधिक स्टार्ट-अप्स फाउंडर ने भाग लिया जिसमें नवाचार, चुनौतियों और नेटवर्किंग पर हुई चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टार्ट-अप्स ने अपनी-अपनी उद्यमिता यात्रा के अनुभव साझा किए और स्टार्ट-अप के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को सामने रखा।
आई-स्टार्ट टीम द्वारा इन समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके समाधान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आई-स्टार्ट एसीपी विनोद कुमारी ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित आई-स्टार्ट राजस्थान के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न प्रकार के वित्तीय प्रोत्साहन, मेंटरशिप और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होेने बताया कि नेटवर्किंग एवं परस्पर सहयोग से स्टार्ट-अप्स आपस में जुड़कर और एक-दूसरे के संसाधनों व क्षमताओं का उपयोग करके तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। आपस में मिलकर काम करने से न केवल व्यवसाय का दायरा बढ़ता है, बल्कि समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाता है ।कार्यक्रम में आई-स्टार्ट, चूरू की टीम उपस्थित रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2274844


