सूर्यकांत शर्मा ने पिता की स्मृति में विद्यालय को दी स्वच्छ पेयजल की सौगात, विधायक हरलाल सहारण ने किया लोकार्पण
सूर्यकांत शर्मा ने पिता की स्मृति में विद्यालय को दी स्वच्छ पेयजल की सौगात, विधायक हरलाल सहारण ने किया लोकार्पण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत करते हुए सूर्यकांत शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय कैलाशचंद्र शर्मा की स्मृति में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खासोली में लगभग एक लाख रुपये की लागत से आधुनिक आरओ वॉटर कूलर का निर्माण करवाया है। इस जनहितकारी सुविधा का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वरिष्ठ अध्यापक कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि विधायक ने विद्यालय में 10 पंखे व एक अतिरिक्त वाटर कूलर की घोषणा की व कहा कि इस विद्यालय को जो भी सहयोग चाहिए वे इसके लिए हमेशा तैयार हैं। इस सेवा कार्य के प्रेरक विनय कुमार दईया रहे, जिनके सतत प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य साकार हो सका। विद्यालय परिवार ने सूर्यकांत शर्मा एवं उनकी माताजी शारदा देवी व उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण समारोह के दौरान पंकज शर्मा, सांवरमल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, जगवीर शर्मा, मनीष सहारण, सत्यनारायण दर्जी, उपसरपंच प्यारेलाल, पंचायत समिति सदस्य संजय रूयल, विद्यालय परिवार से धर्मेंद सोलंकी, विकाश पूनिया, अशोक शर्मा, भंवर लाल, हिम्मत सिंह, ताराचंद खेड़ीवाल, अनिल कुमार, मोतीराम, चिरंजीलाल शर्मा, रणजीत कुमार, सुधा शर्मा, नसरीन बानो, सुमित्रा छिरंग, सुमन भड़ीया, मुकलेश, मंजू, विक्रम कुमार, जुगलकिशोर, गोविन्द राम आदि उपस्थित रहे। संस्था प्रधान अंजुला जोशी ने इस जनहितैषी पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मंच संचालन सरोज सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274729


