अब दूधिया रोशनी में नजर आएंगी इस्लामपुर की सड़कें ओर गलियां
ग्राम पंचायत ने बिजली पोलों पर लगाई 120 स्ट्रीट लाइटें, दूसरे चरण में 120 ओर लगेंगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे के मुख्य मार्गों और गलियों में दिन ढलने के साथ ही अंधेरा हो जाता था जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में हालात ओर भी बदतर हो जाते थे। अंधेरा होने से आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी थी। प्रशासक आमीन मनियार ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से कस्बे के मुख्य मार्गों और गलियों में लगे बिजली पोलों पर दो चरणों में कुल 240 स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है।
पहले चरण में बिजली पोलों पर 120 लाइटें लगाई जा चुकी हैं दूसरे चरण में 120 लाइटें ओर लगाई जाएंगी। देर शाम को ग्रामीणों की मौजूदगी में मनियार ने अंबेडकर चौक में बिजली पोल पर लगे पैनल बॉक्स का बटन दबाकर स्ट्रीट लाइटों की विधिवत शुरुआत की। बटन दबाते ही बिजली पोलों पर लगी लाइटें जलने लगी। स्ट्रीट लाइटें जलने से कस्बे की मुख्य सड़कें ओर गालियां दूधिया रोशनी में नजर आने लगी। ग्राम पंचायत की ओर से बिजली पोलों पर स्वचालित लाइटें लगाई गई हैं।
इन स्ट्रीट लाइटों में सेंसर लगा हुआ है जो शाम के समय अंधेरा होते ही स्वतः ही जलने लगेंगी और सुबह सूर्योदय होते ही स्वतः ही बंद हो जाएंगी। 30 लाइटों पर एक पैनल बॉक्स लगाया जाएगा। इन लाइटों का बिजली बिल ग्राम पंचायत की ओर से वहन किया जाएगा। मुख्य मार्गों में लाइटें लगने से राहगीरों को अंधेरे से निजात मिलेगी साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2273154


