[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ककराणा में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने किए जनसमस्याओं का निस्तारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ककराणा में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने किए जनसमस्याओं का निस्तारण

ककराणा में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने किए जनसमस्याओं का निस्तारण

उदयपुरवाटी : उपखंड क्षेत्र के ककराणा गांव में बुधवार को फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया।

शिविर में खाता विभाजन, खाता एवं नाम दुरुस्ती, नामांतरण, शुद्धि पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार झंडूराम कुड़ी, गिरदावर सुनीता कुमारी, पटवारी ओम सिंह सैनी, ओमप्रकाश मिटावा, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, सरपंच ममता सैनी, पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा, राजेश खटाणा किशोरपुरा, जेईएन मुकेश जाखड़, रामकुमार सिंह, महेंद्र सिंह, भंवर सिंह, राजकुमार बड़जात्या, ई-मित्र संचालक सुरेश कुमावत सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles