[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर कॉलेज में साइबर फ्रॉड पर जागरूकता सेमिनार:छात्राओं को महिला सुरक्षा, पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर कॉलेज में साइबर फ्रॉड पर जागरूकता सेमिनार:छात्राओं को महिला सुरक्षा, पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई

श्रीमाधोपुर कॉलेज में साइबर फ्रॉड पर जागरूकता सेमिनार:छात्राओं को महिला सुरक्षा, पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई

श्रीमाधोपुर : राजकीय कन्या कॉलेज श्रीमाधोपुर में बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘साइबर फ्रॉड’ विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा रहे, जबकि प्राचार्य डॉ. सांवरमल जाट ने इसकी अध्यक्षता की।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने महिलाओं से संबंधित अपराधों, पोक्सो एक्ट, रोड सेफ्टी और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा करने से बचें और साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ब्लॉक सुपरवाइजर रीना चाहर ने डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और सशक्त बालिका अभियान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। सामाजिक कार्यकर्ता सुमन वर्मा और रश्मि ने भी छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. विष्णु कुमार मीणा, अरुण कुमार (एएओ), श्रवण कुमार जाट (वरिष्ठ सहायक), डॉ. राजेंद्र (लोक प्रशासन), डॉ. राजेंद्र (संस्कृत), डॉ. सुमन वर्मा (हिंदी), डॉ. प्रेमराज (अंग्रेजी) और डॉ. सुवालाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेमराज ने किया, और अंत में प्राचार्य डॉ. सांवरमल जाट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles