चार साल से बंद पड़े रेलवे स्टेशन सर्किल के सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चार साल से बंद पड़े रेलवे स्टेशन सर्किल के सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के रेलवे स्टेशन मुख्य सर्किल पर वर्ष 2021 में आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब चार वर्षों से बंद पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कैमरों को जल्द चालू कराने की मांग की है।

स्थानीय दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि तत्कालीन थानाधिकारी रिया चौधरी के कार्यकाल में भामाशाह वीरेंद्र सिरसवा के सहयोग से कैमरे लगाए गए थे। रेलवे स्टेशन सर्किल झुंझुनूं-चूरू मार्ग का प्रमुख चौराहा होने के साथ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है, जहां दिनभर भारी यातायात रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना, चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन लंबे समय से बंद होने के कारण पुलिस को भी जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी कैमरों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270178


