[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरपीएससी कॉलेज शिक्षा पीटीआई भर्ती में चयनित शिक्षक राजेंद्र सिंह का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरपीएससी कॉलेज शिक्षा पीटीआई भर्ती में चयनित शिक्षक राजेंद्र सिंह का सम्मान

आरपीएससी कॉलेज शिक्षा पीटीआई भर्ती में चयनित शिक्षक राजेंद्र सिंह का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूरू के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह पूनियां का आरपीएससी की कॉलेज शिक्षा पीटीआई भर्ती-2024 में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने कहा कि राजेंद्र सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता हासिल की है, जो विद्यार्थियों और युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है। उपप्रधानाचार्य विजयपाल धुआं ने भी उनके चयन को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।

सम्मान से अभिभूत राजेंद्र सिंह ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों के सहयोग और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles