पिलानी में शहरी उपभोक्ताओं को ग्रामीण फीडर से जोड़ा:कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित, 10 कॉलोनी को शहरी फीडर से जोड़ने की मांग
पिलानी में शहरी उपभोक्ताओं को ग्रामीण फीडर से जोड़ा:कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित, 10 कॉलोनी को शहरी फीडर से जोड़ने की मांग
पिलानी : पिलानी के चिड़ावा-लोहारू बाईपास क्षेत्र की 10 से अधिक कॉलोनियों के निवासी लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं। इन उपभोक्ताओं ने राजगढ़ रोड स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
सभी कॉलोनियोंको धींधवा फीडर से जोड़ा
उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग ने बाईपास क्षेत्र की सभी कॉलोनियों को धींधवा ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया है। इसी कारण यहां दिन में कई बार घंटों तक बिजली कटौती होती है। वोल्टेज ट्रिपिंग के कारण क्षेत्र में जलदाय विभाग के कई बोरिंग भी खराब हो चुके हैं।
कई कॉलोनी के उपभोक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
सोमवार को लक्ष्मी कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, नट बस्ती, महादेव कॉलोनी, साईं कॉलोनी और केडिया कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों के उपभोक्ताओं ने सहायक अभियंता बृजपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान और कॉलोनियों को शहरी फीडर से जोड़ने की मांग की। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
अधिकारी बोले-नया फीडर बनाने की स्वीकृति जारी
सहायक अभियंता बृजपाल ने बताया कि विभाग द्वारा नया फीडर बनाने की स्वीकृति जारी हो चुकी है। उनके अनुसार, नया फीडर बनने पर शहर के लोगों को ट्रिपिंग और बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि स्वीकृति जारी होने के बावजूद अभी तक जमीन का आवंटन नहीं हुआ है, और उन्हें लंबे समय से झांसा दिया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वाले उपभोक्ताओं में दिलीप सिंह खीचड़, नागरमल सैनी, प्रताप सिंह ढाका, बलवान सिंह जांगिड़, मदन सैनी, योगेंद्र सैनी, कर्ण सिंह, जयप्रकाश, सतपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, पोकरमल सैनी, अशोक कुमार, महेंद्र स्वामी, राजकुमार खेदड़, धर्मपाल मलिक, सुरेन्द्र पूनिया, धीरेन्द्र सांगवान, विमल कुमार, अशोक बलवदा, प्रकाश भास्कर, हार्दिक पारीक, बजरंग लाल पंवार, मुकेश खीचड़, रवि, अजय जैदिया, नरेश, अनिल आलड़िया, अजय वाल्मीकि, राहुल सैनी, प्रदीप सैनी, गंगाराम सैनी, कुरड़ाराम बिरमान और आशीष वर्मा शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269010


