नीट पेपर लीक को लेकर रोष,शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका:नवलगढ़ में जताया आक्रोश, इस्तीफे की मांग की
नीट पेपर लीक को लेकर रोष,शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका:नवलगढ़ में जताया आक्रोश, इस्तीफे की मांग की
नवलगढ़ : नवलगढ़ में रविवार रात नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और युवा संगठनों के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने घूमचक्कर वेब रोडवेज बस डिपो के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई।
पेपर लीक की घटना को लेकर जताया रोष
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर देती हैं। छात्र लंबे समय तक कड़ी मेहनत से इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनका भविष्य अधर में लटक जाता है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर से विश्वास उठ रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
छात्रों और युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने तथा पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय जांच करवाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान एसएफआई और विभिन्न युवा संगठनों के कार्यकर्ता तथा छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270618


