[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परडोली बड़ी में पानी की पाइपलाइन पर लगा बिजली पोल:पानी बर्बाद होने से 100 से अधिक घर प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

परडोली बड़ी में पानी की पाइपलाइन पर लगा बिजली पोल:पानी बर्बाद होने से 100 से अधिक घर प्रभावित

परडोली बड़ी में पानी की पाइपलाइन पर लगा बिजली पोल:पानी बर्बाद होने से 100 से अधिक घर प्रभावित

धोद : धोद उपखंड के परडोली बड़ी गांव में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार ने पीने के पानी की मुख्य पाइपलाइन के ऊपर ही बिजली का खंभा लगा दिया, जिससे पाइपलाइन फट गई और पानी बर्बाद हो रहा है। इस घटना से गांव के 100 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।

100 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति बाधित

यह घटना गुमान सिंह शेखावत के घर के सामने हुई, जहां से गांव की मुख्य पेयजल पाइपलाइन गुजरती है। ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन के ऊपर खंभा लगाने से यह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले पर सहायक अभियंता बाबूलाल मीणा ने बताया कि सोमवार को परडोली बड़ी गांव में ठेकेदार को भेजा जाएगा। वे सही जगह पर बिजली खंभे लगाएंगे और ग्रामीणों की मदद से पानी की पाइपलाइन को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।

जल विभाग के अभियंता प्रवीण मातवा ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा पोल लगाने के बाद जल विभाग के कर्मचारी पाइपलाइन को ठीक करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा बिजली विभाग पर कर वसूला जाएगा।

Related Articles