उपराष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद सूरजगढ़ पहुंचे विधायक श्रवण कुमार का भव्य स्वागत
समर्थकों ने 151 फीट की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : राजस्थान विधानसभा के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक श्रवण कुमार को भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा 15 जुलाई को सम्मानित किए जाने के बाद रविवार को सूरजगढ़ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छह बार विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचने, लंबे राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व तथा जनसेवा के माध्यम से राज्य के लोकतांत्रिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
जयपुर से सूरजगढ़ पहुंचते ही हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाओं, साफों और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें 151 फीट लंबी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद डीजे की धुन पर शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल स्वागत रैली निकाली गई। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने विधायक पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पूरा शहर स्वागत के नारों और उत्साह से गूंज उठा।
प्रेस वार्ता में जनता को दिया सम्मान का श्रेय
स्वागत समारोह के बाद विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सूरजगढ़ और पिलानी विधानसभा क्षेत्र की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जनता ने लगातार छह बार उन पर विश्वास जताकर विधानसभा भेजा और उसी विश्वास तथा जनसेवा के परिणामस्वरूप उन्हें उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा, “जनता ने जिस भरोसे के साथ मुझे छह बार विधानसभा भेजा, मैंने हमेशा उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। यह सम्मान उसी विश्वास और सेवा का प्रतिफल है।”

सरपंच से विधायक तक का सफर किया साझा
विधायक श्रवण कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत सरपंच के रूप में की। इसके बाद उपप्रधान बने और फिर जनता के विश्वास के बल पर लगातार छह बार विधायक बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है।
‘सरकार किसी की भी हो, विकास नहीं रुका’
प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि राज्य में सरकार कांग्रेस की रही हो या किसी अन्य दल की, उन्होंने कभी भी अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।
2028 तक हर घर और खेत तक पहुंचेगा पानी
विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किया गया पेयजल का वादा अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2028 तक हर घर, हर खेत और हर खलिहान तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान होगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजगढ़ अध्यक्ष सचिन शेखावत, बुहाना के निवर्तमान प्रधान हरिकिशन यादव, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा, सिंघाना नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीपी सैनी, सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, लोकगायक संजय सैन, संगठन महासचिव सांवरमल सैनी, रघुवीर मुरादपुर, अशोक कटेवा, बाबूलाल कालोड़िया, सोनू पंडित, सत्यवीर गजराज, अशोक पंच, कुलदीप डूमोली, राजू, महेश सैनी, रफीक खान, रविकांत यादव, संजय योगी, रोहतास महला, चंद्रभान, सुरेश बड़गूजर, छोटेलाल कटारिया, अजयपाल ठिचोली, बिहारी लाल, जसवंत मेघवाल, मनोज चांवरिया, पूर्व पार्षद योगेश सोनी, पूर्व पार्षद संजय चौधरी, कपिल शाह, महेश गोदारा, रोशन सैनी, रघुवीर स्वामी, पूर्व सरपंच मान सिंह सहारण, महावीर पांथरोली, योगेश डूमोली, काकोड़ा सरपंच संदीप डैला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269040


