टॉप-10 इनामी अपराधी गिरफ्तार, नाबालिग पुणे से दस्तयाब:जीणमाता पुलिस ने ₹2 हजार के स्थायी वारंटी को पकड़ा
टॉप-10 इनामी अपराधी गिरफ्तार, नाबालिग पुणे से दस्तयाब:जीणमाता पुलिस ने ₹2 हजार के स्थायी वारंटी को पकड़ा
रानौली : जीणमाता थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के एक बहुचर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी और ₹2 हजार के इनामी आरोपी सुरेंद्र कुमार वर्मा उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के पुणे से सुरक्षित दस्तयाब किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र कुमार जीणमाता थाना क्षेत्र का स्थायी वारंटी भी है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसपी नायक नूनावत के निर्देशन और एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह एवं दीपक गर्ग के सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
फरवरी 2025 में हुआ था मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को एक परिवादिया ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर जीणमाता थाने में बीएनएस, किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में भी इसी आरोपी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में उसके विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी 22 फरवरी 2025 से गांव से फरार था, और उसी दिन नाबालिग भी लापता हो गई थी।
पुलिस टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई की। विभिन्न स्थानों पर तलाश और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को पुणे (महाराष्ट्र) से दस्तयाब किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार, एसआई धीसालाल और कांस्टेबल कमलेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार और किरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2268940


