पालिकाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित:78 प्रत्याशियों में 33 महिलाएं मैदान में, घरेलू जिम्मेदारियों के साथ संभाल रहीं चुनाव प्रचार
पालिकाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित:78 प्रत्याशियों में 33 महिलाएं मैदान में, घरेलू जिम्मेदारियों के साथ संभाल रहीं चुनाव प्रचार
रतनगढ़ : शहरी निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या काफी बढ़ गई है। कुल 78 प्रत्याशियों में से 33 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वे घरेलू काम छोड़कर प्रचार में जुटी हुई हैं।इन महिला प्रत्याशियों में वार्ड एक में तीन, वार्ड तीन में एक, वार्ड चार में चार, वार्ड पांच में दो, वार्ड छह में दो, वार्ड सात में तीन, वार्ड 12 में तीन, वार्ड 13 में दो, वार्ड 14 में एक, वार्ड 15 में चार, वार्ड 16 में दो, वार्ड 21 में एक, वार्ड 22 में दो और वार्ड 24 में तीन प्रत्याशी शामिल हैं।
पालिकाध्यक्ष की सीट के लिए वार्ड सात का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए खास मुकाबला बन गया है। यह वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इस वार्ड से नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकरण जाट की मां परमेश्वरी देवी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजयुमो अध्यक्ष प्रकाश दर्जी की पत्नी ममता भाजपा से दावेदारी कर रही हैं। प्रकाश दर्जी पिछले दो बार मामूली अंतर से चुनाव हारे थे।
निर्दलीय प्रत्याशी चंदा नाई के मैदान में आने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। दोनों ही पार्टियों को यहां जीत हासिल करना आसान नहीं लग रहा है। इस वार्ड में कुल 533 मतदाता हैं। चेयरमैन की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण कांग्रेस और भाजपा अब कई वार्डों में अपने चेयरमैन के चेहरे भी तलाश रही हैं। इस निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा दिखाया है। भाजपा ने इस बार 20 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2360565


