[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लापता युवती की तलाश की मांग, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:थाने के घेराव की कर रहे थे कोशिश, पुलिसकर्मियों और पूर्व विधायक में भी हुई कहासुनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लापता युवती की तलाश की मांग, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:थाने के घेराव की कर रहे थे कोशिश, पुलिसकर्मियों और पूर्व विधायक में भी हुई कहासुनी

लापता युवती की तलाश की मांग, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:थाने के घेराव की कर रहे थे कोशिश, पुलिसकर्मियों और पूर्व विधायक में भी हुई कहासुनी

चूरू : चूरू में लापता युवती को ढूंढने की मांग को लेकर ग्रामीण थाने का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की बीच झड़प हो गई। ग्रामीण थाने के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। घटना में करीब 12 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया भी मौके पर पहुंची। फिलहाल, मौके पर शांति है और थाने पर पुलिस और आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया है।

13 दिन से युवती लापता, तलाश की मांग

दरअसल, जिले के गांव से 21 वर्षीय युवती 24 जुलाई से लापता है। इसे लेकर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और युवती की तलाश की मांग की। 10 दिनों तक युवती का पता नहीं चलने पर युवती के परिजन और ग्रामीण थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण प्रभावी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर 40 पुलिस के जवान तैनात थे।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर 40 पुलिस के जवान तैनात थे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया

13 दिन तक युवती का पता नहीं चल पाने पर सोमवार को 150 से ज्यादा ग्रामीण आक्रोशित होकर थाने का घेराव करने पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को बाहर रोके रखा। ग्रामीण आक्रोशित होकर पुलिस थाने के अंदर घुसने लगे तो पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

पूर्व विधायक और पुलिसकर्मियों में भी हुई कहासुनी

लाठीचार्ज में 12 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई है। जबकि, कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया भी मौके पर पहुंची। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और पूर्व विधायक के बीच भी कहासुनी हो गई। लाठीचार्ज के बाद एक बार तो सभी प्रदर्शनकारी मौके से चले गए। शाम 5 बजे बाद फिर से ग्रामीण इकट्ठे हुए और थाने के सामने धरने पर बैठ गए।

थाने में 50 से ज्यादा जवान तैनात

घटना के बाद थाने में भी आरएसी और पुलिस के करीब 50 जवान तैनात किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी रिछपाल चारण, डीएसपी अभिजीत पाटिल, थानाधिकारी राजेश सिहाग मौके पहुंचे।

Related Articles