[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक बनेगी नई सीसी सड़क:दो महीने में पूरा होगा काम, निर्माण अवधि में बंद रहेगा रास्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक बनेगी नई सीसी सड़क:दो महीने में पूरा होगा काम, निर्माण अवधि में बंद रहेगा रास्ता

कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक बनेगी नई सीसी सड़क:दो महीने में पूरा होगा काम, निर्माण अवधि में बंद रहेगा रास्ता

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक नवलगढ़ रोड पर सीसी सड़क निर्माण कार्य आखिरकार सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके चलते कबूतरियां कुआं से लुहार बस्ती तक का मार्ग निर्माण अवधि के दौरान करीब दो महीने तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान बसों सहित अन्य बड़े वाहनों का इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी

नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रखा जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से ही वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्माण कार्य में सहयोग करें, ताकि कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा हो सके।

लंबे समय से कर रहे थे मांग

गौरतलब है कि लक्ष्मणगढ़ से नवलगढ़ को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। सड़क पर गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी।

अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। नई सीसी सड़क बनने के बाद इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को वर्षों से चली आ रही खराब सड़क की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

Related Articles