[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी ज्ञान सभा में बोले राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी ज्ञान सभा में बोले राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

'राजस्थान में NEET सफलता दर सबसे बेहतर, मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंची'

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शनिवार को सीकर के कटराथल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘शेखावाटी ज्ञान सभा’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कृति, नई शिक्षा नीति और देश के विकास पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था मजबूत है और NEET परीक्षा में सफलता दर के मामले में प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

राज्यपाल ने कहा कि पहली नजर में उत्तर प्रदेश के अधिक विद्यार्थियों के चयन के कारण वह पहले स्थान पर दिखाई देता है, लेकिन सफलता प्रतिशत के आधार पर राजस्थान के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मजबूत नींव विद्यालय स्तर से ही तैयार होती है और नई शिक्षा नीति इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अर्थव्यवस्था पर भी बोले राज्यपाल

हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था 12वें से 11वें स्थान पर पहुंची, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

शिक्षा के साथ संस्कृति जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल साक्षरता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिकता और विवेक का विकास भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता मिलने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव होने चाहिए थे।

एआई के उपयोग में विवेक आवश्यक

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केवल सूचना का माध्यम है। यदि इसका उपयोग विवेक के बिना किया गया तो यह समाज के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने भारतीय भाषाओं, संस्कृति और मूल्य आधारित शिक्षा को विकसित भारत की आधारशिला बताया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुआ मंथन

कार्यक्रम में भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जयदीप राय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। वहीं, शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल राय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने में समय लगेगा, लेकिन विश्वविद्यालय इसके लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और विकसित भारत विषय पर विभिन्न शिक्षाविदों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, रजिस्ट्रार श्वेता यादव, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देखें शेखावाटी ज्ञान सभा की PHOTOS

Related Articles