[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में मनचलों की अब नहीं खैर, कालिका टीम ने पीछा कर दबोचा बाइक सवार युवक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में मनचलों की अब नहीं खैर, कालिका टीम ने पीछा कर दबोचा बाइक सवार युवक

कॉलेज के बाहर छात्राओं से कर रहा था छींटाकशी व अभद्र इशारे, कालिका टीम ने सीएलआर चौक पर घेरकर पकड़ा, थाने लाकर की कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कालिका टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। शनिवार को गश्त के दौरान कालिका टीम ने एक मनचले युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया, जो निजी कॉलेज और कोचिंग संस्थान के बाहर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार कालिका टीम से महिला कांस्टेबल अनीता एवं महिला कांस्टेबल मंजू शहर में नियमित गश्त पर थीं। इसी दौरान वे एक निजी कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान के बाहर मौजूद थीं। उसी समय परीक्षा देकर बाहर निकल रही कुछ छात्राओं के पास एक बाइक सवार युवक पहुंचा और उनके प्रति गलत इशारे करने के साथ छींटाकशी करने लगा।

कालिका टीम को देखते ही युवक बाइक को तेज गति से भगाकर मौके से फरार होने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और लोहारू रोड स्थित सीएलआर चौक पर स्कूटी आगे लगाकर बाइक सवार को रोक लिया। पूछताछ के दौरान जब उससे कॉलेज के बाहर घूमने का कारण पूछा गया तो वह पुलिसकर्मियों से उलझने लगा।

इसके बाद कालिका टीम ने पुलिस थाना पिलानी को सूचना दी और युवक को थाने ले जाकर उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार शहर में कई आवारा किस्म के युवक कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों के बाहर बिना किसी कारण घूमते रहते हैं और छात्राओं को परेशान करने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों पर कालिका टीम लगातार निगरानी रख रही है और शिकायत मिलने या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

शहरवासियों ने कालिका टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Related Articles