[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रैया टुंडा में नवजात का शव मिलने से सनसनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

रैया टुंडा में नवजात का शव मिलने से सनसनी

आवारा कुत्तों ने नोचा शव, पुलिस जांच में जुटी; दोषियों की तलाश शुरू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

तारानगर : तारानगर उपखंड के रैया टुंडा गांव में गुरुवार को इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव के सुनसान इलाके में एक अज्ञात नवजात शिशु का शव लावारिस हालत में मिला। शव को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला था, जिससे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का दिल दहल गया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को किसी वस्तु को नोचते देखा। पास जाकर देखा तो वहां नवजात का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आसपास के गांवों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों से हाल ही में हुए प्रसव का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि नवजात की पहचान हो सके और उसे यहां फेंकने वालों तक पहुंचा जा सके।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।

Related Articles