सचिन पायलट के ‘युवाओं का युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान का पोस्टर विमोचन
सचिन पायलट के ‘युवाओं का युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान का पोस्टर विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘युवाओं का युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत शनिवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने विद्यार्थियों की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
गोविंद महनसरिया ने कहा कि सचिन पायलट हमेशा युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अरशद खान, प्राचार्य सत्तार खान, आरती सोनी, अमर सिंह दनेवा, किसनाराम बाबल, महबूब कुरैशी, पार्षद शाहरुख खान, अयूब खान मलवान, मुंशी सरफू वाला सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2264753


