[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, लायंस क्लब ‘जीवन’ ने किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, लायंस क्लब ‘जीवन’ ने किया नमन

परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, लायंस क्लब 'जीवन' ने किया नमन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनूं “जीवन” ने परमवीर चक्र विजेता कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह के बलिदान दिवस पर पीरू सिंह सर्किल स्थित स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस व बलिदान को नमन किया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को मेजर पीरू सिंह जैसे राष्ट्रनायकों के त्याग और शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चाहर, रणवीर सिंह गोदारा, प्रकाश सोनी, रामकुमार झाझड़िया, महेंद्र चौधरी सहित लायंस क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles