[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपहाड़ी में विशाल बहुजन एकता सम्मेलन संपन्न, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर दिया बल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपहाड़ी में विशाल बहुजन एकता सम्मेलन संपन्न, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर दिया बल

सरकार की नीतियों के विरोध में एससी, एसटी, ओबीसी एवं माइनॉरिटी समाज आया एक मंच पर, महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत रही सहभागिता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : ग्राम जयपहाड़ी स्थित दरगाह एवं बुद्ध विहार के पास शनिवार को एससी, एसटी, ओबीसी एवं माइनॉरिटी समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “विशाल बहुजन एकता सम्मेलन” में हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता बहुजन एकता सम्मेलन के संयोजक विकास आल्हा ने की।

कार्यक्रम का आयोजन भंते विनयपाल, बुद्ध विहार, मोहम्मद इदरीस व डुमरा गोगा मेड़ी के पुजारी विनोद कुमार के सानिध्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन में झुंझुनूं जिले के विभिन्न शहरों एवं ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

सम्मेलन में वक्ताओं ने संविधान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, भाईचारे और बहुजन एकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आमजन से जुड़े मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जाति, धर्म और सांप्रदायिक विभाजन जैसे विषयों को प्रमुखता दी जा रही है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा संविधान के मूल्यों को मजबूत करने पर बल देते हुए बहुजन समाज से संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाई हन्नान (इस्लामपुर) ने जनजागरण गीतों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की। लेखक, कवियों एवं गायक कलाकारों ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक चेतना का संदेश दिया। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शिक्षा, समानता और सामाजिक सद्भाव का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रोफेसर चेतराम लिखवा ने दिया।

सम्मेलन को विधायक पीतराम काला, राजेश बजाड़, इब्राहिम झुंझुनूं, राजेश कटेवा, रामानंद आर्य, आमीन मनियार (सरपंच, इस्लामपुर), डॉ. विकास काला, खलील बुडाना, महेंद्र सिंह चारावास, यूनिस अली भाटी, डॉ. कमल मीणा, राजेंद्र फौजी, उप प्रधान नीतू वर्मा, सरपंच मुकेश मोजास, सरपंच महावीर सिंह खुडाना, सरपंच विनोद कुमावत (डाबड़ी धीरसिंह), पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह बरवड़, पूर्व सरपंच बंटेश माखर, ओमप्रकाश सुनिया, कॉमरेड ओमप्रकाश झारोड़ा, विशाल नायक, मनीराम देवरोड़, डिप्टी निरंजन प्रसाद आल्हा, अजीत धनोरी, कॉमरेड अरविंद गढ़वाल, इमरान बड़गुर्जर, बलबीर सिंह काला, मूलचंद आर्य, डॉ. संपतराम बारूपाल, हरलाल सिंह बड़वासी, वेद प्रकाश बोयल, दुर्गा प्रसाद बोयल, गायक शिवा प्रसाद मेहरिया, गायक धर्मपाल शीला भोभिया, खुशी, निकिता, दीपिका इंद्राज सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विकास आल्हा ने कहा कि बहुजन समाज की एकता ही सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, रोजगार और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से संगठित होकर संविधान के मूल्यों की रक्षा तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में उपस्थित सभी वक्ताओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संगठित होकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में पधारे विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का भारतीय संविधान की प्रतिलिपि भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर शैलेश भारतीय ने किया। कार्यक्रम का समापन बहुजन समाज की एकता, भाईचारे एवं संविधान की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर रामप्रताप बरवड़, सतवीर सिंह बरवड़, बनवारीलाल गोठवाल, आशाराम आल्हा, बार एसोसिएशन चिड़ावा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय गुरुवा, एडवोकेट ओमप्रकाश ओजटू, रोहितास बोयल, राजकुमार, लायल अली,अब्दुल पीर जी, मुनेंद्र मोहम्मद खान, आरिफ, जाकिर हुसैन, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, डॉ. मनीराम भाटिया, डॉ. अशोक गर्वा, धर्मपाल डारा, प्रेमलता, राजेंद्र कुमार, नन्दलाल गर्वा, दिनेश बरवड़, सुनील राठी, सज्जन मेहरिया, चौथमल सोंकरिया, विजेंद्र, सुभाष बुनकर, कैप्टन मोहनलाल, राजेश गोठवाल, मनोज कुमार, उम्मेद गर्वा, ओमप्रकाश, निवास गर्वा, शरीफ, प्रकाश, अनिल, दिनेश तंवर, शेरसिंह, विनोद कासनी, पूजा, सावित्री देवी, किताब देवी, मीणा, रोशनी, मुनेश, विमला, अनीता, संजना, कमला, पूजा , वैशाली, आदित्य, पंकज, नारायण, कार्तिक, दीक्षा, पिंकेश,चीलूडी अभिषेक, मोहित दीपिका, मनोज बोयल, मौलाना अरशद आजाद, चतुरुराम, योगेश कुमार, नरेंद्र, साहिल, इकबाल, अल्ताफ सहित हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles