झुंझुनूं नगर परिषद हरकत में, एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था सुधारने का दावा
झुंझुनूं नगर परिषद हरकत में, एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था सुधारने का दावा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हो गया है। नवनियुक्त आयुक्त राकेश कुमार रंगा ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
बैठक में एसआई अलीहसन भी मौजूद रहे। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। आयुक्त ने बताया कि लंबे समय से लंबित सफाई टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जबकि रुके हुए बड़े नालों की सफाई का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
राकेश कुमार रंगा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर सफाई व्यवस्था में प्रभावी सुधार दिखाई देगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2264528

