[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहले ही प्रयास में ढाणी भालोठ की बेटी किरण ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव का बढ़ाया मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पहले ही प्रयास में ढाणी भालोठ की बेटी किरण ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव का बढ़ाया मान

पहले ही प्रयास में ढाणी भालोठ की बेटी किरण ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव का बढ़ाया मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया

बुहाना : ढाणी भालोठ की बेटी किरण ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किरण ने 720 में से 593 अंक प्राप्त करते हुए 99.3676168 पर्सेंटाइल हासिल किया। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 12,467 तथा ओबीसी (एनसीएल) वर्ग में 5,694वीं रैंक मिली है।

किरण ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और परिवार के सहयोग ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

किरण के पिता चेतन प्रकाश सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कार्यरत हैं, जबकि माता राजबाला गृहिणी हैं। दादा बजरंग लाल, जो दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं, तथा दादी संतोष देवी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पोती ने परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार किया है।

ढाणी भालोठ में पहली बार किसी बेटी ने नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। किरण की उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles