[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुंडा धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

कुंडा धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कुंडा धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बबाई : उप तहसील मुख्यालय के बबाई गांव स्थित कुंडा धाम में शनिवार को सीताराम बाबा की समाधि के पास बेलपत्र का पौधा एवं पत्थरचट्टा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कुंडा धाम विकास समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संदेश दिया।

समिति के सदस्य लीलाधर कुमावत ने बताया कि समिति पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चला रही है। धाम परिसर में आम, चंदन, अशोक, पीपल, बरगद, नीम, कदम, केला सहित अनेक फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए हैं। साथ ही चिरमी, बाबची और खांरिटी के बीजों का भी रोपण किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नमो वन योजना के तहत इस क्षेत्र के 51 हेक्टेयर में सघन वृक्षारोपण के लिए भूमि का चयन किया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम पर गोमुख स्थापित किया गया है तथा उससे निकलने वाले जल के लिए बने कुंड की साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिसे श्रावण मास से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

समिति सदस्य राजेश लाटा ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने की आवश्यकता बताते हुए भामाशाहों से सहयोग का आह्वान किया। वहीं सोमेश्वर लाटा और नंदलाल पुजारी ने श्रावण मास के दौरान नियमित ‘ॐ शिव ओंकारा’ जाप आयोजित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर गोविंदराम हरितवाल, राजेश लाटा, सोमेश्वर लाटा, पंकज (टीपू) शर्मा, समंदर मेघवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles