जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के नवनियुक्त एमडी ओम प्रकाश जैन का हुआ स्वागत
जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के नवनियुक्त एमडी ओम प्रकाश जैन का हुआ स्वागत
जयपुर : जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) ओम प्रकाश जैन के पदभार ग्रहण करने पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) के अध्यक्ष शंकरलाल यादव ने शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान शंकरलाल यादव ने क्षेत्र के किसानों से जुड़ी सहकारी योजनाओं, खाद-बीज की उपलब्धता तथा प्राथमिक सहकारी समितियों को सशक्त बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विश्वास जताया कि ओम प्रकाश जैन के नेतृत्व में बैंक की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी, जिससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश जैन ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा बैंकिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान झोटवाड़ा के ऋण पर्यवेक्षक ओम सिंह राठौड़ सहित सहकारिता क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2264254

