[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रावणा राजपूत समाज आखातीज पर करवायेगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, बैठक में प्रस्ताव पारित‌ वृक्षारोपण कर की शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रावणा राजपूत समाज आखातीज पर करवायेगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, बैठक में प्रस्ताव पारित‌ वृक्षारोपण कर की शुरुआत

रावणा राजपूत समाज आखातीज पर करवायेगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, बैठक में प्रस्ताव पारित‌ वृक्षारोपण कर की शुरुआत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर एन एच 52 पर एक निजी होटल में चूरू जिला रावणा राजपूत संस्थान की प्रबंधकार्यकारिणी की बैठक संस्थान अध्यक्ष इंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव लिया गया कि समाज में प्रचलित कुरीतियां को हटाने के लिए युवा, युवक, युवतियों का दहेज रहित सामूहिक विवाह करवाया जावे जिसमें दहेज जैसी कुप्रथा पर रोक लग सके। विचार विमर्श के बाद तय किया गया कि आगामी आखातीज के अवसर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जावेगा। इस विवाह समारोह में पूर्व से रिश्ता किए हुए जोड़े आ सकेंगे जिनका विवाह एक ही विवाह स्थल पर सादगी पूर्ण तरीके से करवाया जाएगा विवाह स्थल पर आने वाले मेहमानों की संख्या वर वधु की 50-50 तक सीमित रहेगी सुबह शाम का भोजन व नाश्ता चाय पानी की व्यवस्था रहेगी उचित समय सीमा तक प्रस्ताव प्राप्त होने पर व्यवस्था संस्थान द्वारा की जावेगी। इसके बाद संस्थान के सदस्य गणो द्वारा रामसरा गांव में समाज की भूमि पर वृक्षारोपण कर पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली गई। इस अवसर पर भंवर सिंह परिहार, डूंगर सिंह सोनगरा, नाथू सिंह शेखावत, हरि सिंह कुमानी, महेंद्र सिंह राठौड़, गुलाब सिंह राठौड़, पप्पू सिंह चौहान, अमर सिंह राजावत, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles