गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच शुरू, हाई रिस्क मामलों पर रहेगा विशेष फोकस
गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच शुरू, हाई रिस्क मामलों पर रहेगा विशेष फोकस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिलेभर में गर्भवती महिलाओं की सघन स्वास्थ्य जांच के लिए पांच दिवसीय विशेष अभियान शुरू हुआ। अभियान के तहत राजकीय चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच कर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं की पहचान कर उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि आशा, एएनएम और सीएचओ के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन और रक्त शर्करा सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंशाक चौधरी ने बताया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, उपचार और आवश्यकता पड़ने पर समय पर रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक दवाएं, रक्त और जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संस्थागत प्रसव अपनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2259058


