[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी सचिव ने शिविर का निरीक्षण किया:मरीजों का रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी सचिव ने शिविर का निरीक्षण किया:मरीजों का रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी सचिव ने शिविर का निरीक्षण किया:मरीजों का रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

नवलगढ़ : सामान्य प्रशासन विभाग के जिले के प्रभारी सचिव और प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन बुधवार को नवलगढ़ की ढिगाल पंचायत में लगे शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। नवीन जैन ने आमजन से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का समाधान करने के निर्देश दिए।

रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

प्रभारी सचिव ने चिकित्सा विभाग की एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) जांच व्यवस्था की समीक्षा की। रोगियों की सूची का रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। नवीन जैन ने अधिकारियों को पूरा रिकोर्ड ठीक करने का निर्देश दिया।

उन्होंने किसानों को फार्म पॉन्ड योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, पशुपालकों से मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत अपने पशुओं का बीमा करवाने का आह्वान किया। ग्रामीणों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनवाकर सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ दिया गया, जिसमें पट्टों का वितरण और सहमति विभाजन के माध्यम से खातों का विभाजन भी शामिल था। प्रभारी सचिव ने किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड और पशुपालकों को मंगल पशु बीमा योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धनका, नवलगढ़ उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर, विकास अधिकारी रितेश सांखला सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles