झालावाड़ एसपी अमित बुड़ानिया के पिता पंचतत्व में विलीन
सेवानिवृत्त सेना अधिकारी महावीर प्रसाद का सड़क हादसे में हुआ था निधन, बेटे ने दी मुखाग्नि
झुंझुनूं : झालावाड़ एसपी अमित बुड़ानिया के पिता और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी महावीर प्रसाद का मंगलवार को उनके पैतृक गांव सीतसर में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महावीर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया।
सड़क हादसे में हुई थी मौत
महावीर प्रसाद का सोमवार रात रामगढ़ शेखावाटी थाना क्षेत्र में सदीनसर के पास सड़क हादसे में निधन हो गया था। वह कार से फतेहपुर शेखावाटी से मंडावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रोले से टकरा गई।
भीषण हादसे में महावीर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
सीतसर में हुए अंतिम संस्कार में जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एसपी कावेंद्र सिंह सागर, सीकर एसपी, एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, डीएसपी गोपाल सिंह ढाका और कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और एसपी अमित बुड़ानिया को सांत्वना दी।
वसुंधरा राजे ने जताया शोक
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी महावीर प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनकी ओर से पूर्व विधायक सुभाष पूनिया अंतिम संस्कार में शामिल हुए और पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी महावीर प्रसाद के निधन से उनके पैतृक गांव में शोक का माहौल है।




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2349260
