[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में ई-मित्र सेंटर पर हमला:बदमाशों ने संचालक को पीटा, सामान तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में ई-मित्र सेंटर पर हमला:बदमाशों ने संचालक को पीटा, सामान तोड़ा

सिंघाना में ई-मित्र सेंटर पर हमला:बदमाशों ने संचालक को पीटा, सामान तोड़ा

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में बुधवार शाम को तीन बदमाशों ने एक ई-मित्र सेंटर में घुसकर तोड़फोड़ की और संचालक के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राव ई-मित्र एंड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मिनी ब्रांच पर हुई। बदमाशों ने सेंटर में रखे लैपटॉप, प्रिंटर और ई-मित्र मशीन सहित अन्य सामान को तोड़ दिया।

खाते में पैसे डालने को लेकर झगड़ा किया

पीड़ित संचालक सोनू कुमार ने सिंघाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम को तीन युवक अचानक सेंटर में आए और दो-तीन साल पहले खाते में पैसे डलवाने की बात को लेकर उनसे उलझने लगे। इसके बाद तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए रुपए ले जाने का भी प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker