[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

16 जुलाई को बिसाऊ में लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

16 जुलाई को बिसाऊ में लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

पूर्व चेयरमैन स्व. रामावतार चेजारा की पुण्यतिथि पर होगी मानव सेवा की अनूठी पहल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय रामावतार चेजारा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 16 जुलाई को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बिसाऊ स्थित साई हॉस्पिटल में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि स्व. रामावतार चेजारा की पुण्य स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकता है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर अनिल सिरसवा, अशोक सिरसवा, हेमंत चेजारा, वीरेंद्र सिरसवा, योगेंद्र सिरसवा, रिनेश सिरसवा, पवन सिरसवा तथा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष बसंत चेजारा सहित चेजारा परिवार के सदस्यों ने आमजन से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया है।

शिविर की जानकारी

  • स्थान: साई हॉस्पिटल, बिसाऊ
  • तिथि: 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
  • समय: प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

“एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों को नया जीवन” के संदेश के साथ आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल बनेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker