खंडेला में कांग्रेस प्रत्याशी सजाऊ खान का फॉर्म खारिज:4 अन्य के भी फॉर्म निरस्त, 3 सिंतबर तक हो सकगी नाम वापसी
खंडेला में कांग्रेस प्रत्याशी सजाऊ खान का फॉर्म खारिज:4 अन्य के भी फॉर्म निरस्त, 3 सिंतबर तक हो सकगी नाम वापसी
खंडेला : खंडेला नगरपालिका चुनाव 2026 में नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी सजाऊ खान का नामांकन भी शामिल है।
वार्ड 24 से अख्तर का फॉर्म अयोग्य होने के कारण खारिज हुआ है। इसके अलावा, तीन अन्य उम्मीदवारों के नामांकन इसलिए निरस्त किए गए क्योंकि उनके पास पार्टी का अधिकृत टिकट नहीं था।
निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम ज्योत्सना खेड़ा ने बताया कि सजाऊ खान का नामांकन राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 24 के नियमों के तहत रद्द किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा के अनुसार किसी व्यक्ति के खिलाफ ऐसे अपराध में अदालत द्वारा आरोप तय किए जा चुके हों, जिसमें पांच साल या उससे ज्यादा की जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे मामले में मुकदमा चल रहा हो और दोषी साबित न भी हुआ हो, फिर भी आरोप तय होने के बाद संबंधित व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता है। इसी नियम के तहत सजाऊ खान का नामांकन पत्र खारिज किया गया।
दो से अधिक संतान का प्रावधान पड़ा भारी
वार्ड नंबर 24 से अख्तर का नामांकन भी स्वीकार नहीं किया गया। दस्तावेज के अनुसार, दो से अधिक संतान के मामले में संबंधित व्यक्ति को आजीवन अयोग्य घोषित किया गया था। इसी आधार पर नामांकन जांच के दौरान अख्तर का नामांकन पत्र अस्वीकार कर दिया गया।
टिकट के अभाव में तीन नामांकन हुए खारिज
जांच में वार्ड नंबर 13 से राजेन्द्र कुमार, वार्ड नंबर 19 से मीना देवी और वार्ड नंबर 25 से अंजू प्रदीप अग्रवाल के नामांकन भी निरस्त किए गए। इन तीनों के नामांकन पार्टी का अधिकृत टिकट/प्राधिकरण नहीं मिलने के कारण खारिज किए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2348440
