[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सत्यवीर सिंह यादव ने बबाई थानाधिकारी का पदभार संभाला:ग्रामीणों और पुलिस स्टाफ ने किया स्वागत, बोले- आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

सत्यवीर सिंह यादव ने बबाई थानाधिकारी का पदभार संभाला:ग्रामीणों और पुलिस स्टाफ ने किया स्वागत, बोले- आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी

सत्यवीर सिंह यादव ने बबाई थानाधिकारी का पदभार संभाला:ग्रामीणों और पुलिस स्टाफ ने किया स्वागत, बोले- आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी

बबाई : पुलिस निरीक्षक सत्यवीर सिंह यादव ने आज बबाई पुलिस थाने में थानाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने दोपहर में यह जिम्मेदारी संभाली।

थाने पहुंचने पर श्याम मित्र मंडल बबाई के अध्यक्ष सुशील मावंडिया और उनके सदस्यों, ग्रामीणों तथा उपस्थित पुलिस स्टाफ ने नए थानाधिकारी का स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाया गया, मालाएं और गुलदस्ते भेंट किए गए, साथ ही मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में थानाधिकारी यादव ने कहा कि बबाई थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष को राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने बबाई की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का भी आश्वासन दिया और इसमें आमजन से सहयोग की अपील की।

इस स्वागत समारोह में श्याम मित्र मंडल बबाई के अध्यक्ष सुशील मावंडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी, प्रेमसिंह सिराधना, भंवरसिंह सैनी, रामवतार लांबा, सत्यनारायण फागणा, गणेश सेन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धूडाराम गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नोरंगलाल सैनी, विक्की मावंडिया, राकेश मावंडिया, मुकेश मावंडिया, अनमोल पंसारी, ओमप्रकाश पटवारी, हरीराम पंसारी, विपुल मावंडिया, पंच मनोज सेन, अलीजान, रफीक ड्राइवर सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles