[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक धर्मपाल गुर्जर की शिकायत पर रात 11 बजे एईएन सुनील गोदारा एपीओ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक धर्मपाल गुर्जर की शिकायत पर रात 11 बजे एईएन सुनील गोदारा एपीओ

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने लिया संज्ञान, आधे घंटे में कार्रवाई के आदेश जारी होने की जानकारी

खेतड़ी : ग्रामीणों की शिकायत के बाद खेतड़ी टाउन के बिजली विभाग में तैनात सहायक अभियंता (एईएन) सुनील गोदारा को एपीओ किए जाने की जानकारी सामने आई है। खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने शनिवार रात मामले में विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग उठाई थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने एईएन सुनील गोदारा के खिलाफ विधायक से शिकायत की। इसके बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से बातचीत की। करीब आधे घंटे बाद रात 11 बजे एईएन को एपीओ किए जाने के आदेश जारी होने की जानकारी मिली।

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि आमजन की समस्याओं की सुनवाई और बिजली सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद देर रात हुई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। हालांकि, एईएन को एपीओ करने के आधिकारिक आदेश और कार्रवाई के कारणों की पुष्टि संबंधित विभाग के आदेश से की जानी शेष है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker