[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में लोहे के रोड़ से हमला, युवक गंभीर घायल पुलिस ने दर्ज किया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बीदासर में लोहे के रोड़ से हमला, युवक गंभीर घायल पुलिस ने दर्ज किया मामला

बीदासर में लोहे के रोड़ से हमला, युवक गंभीर घायल पुलिस ने दर्ज किया मामला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : शहर के पुराना बाजार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना बीदासर ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीदासर के प्रतिष्टित व्यक्ति चंद्रशेखर दाधीच बीदासर ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि 10 जुलाई 2026 को शाम करीब 7 बजे वह अपने परिचित अनिल शर्मा के साथ मुख्य बाजार स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद आदित्य शर्मा पुत्र पुरषोत्तम शर्मा और व उसके परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आदित्य शर्मा ने लोहे के रोड़ से उसके सिर पर वार करने का प्रयास किया। बचाव में हाथ आगे करने पर पाइप का वार उसके हाथ पर लगा, जिससे हाथ की हड्डी टूट गई। घायल अवस्था में उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों द्वारा पहले भी उसके परिवार के सदस्य पर हमला किया जा चुका है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा हाथ में प्लास्टर किया गया है पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं मे FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin