[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकास की राह पर बागोरा पंचायत अव्वल, जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाकर बढ़ाया बागोरा का मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकास की राह पर बागोरा पंचायत अव्वल, जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाकर बढ़ाया बागोरा का मान

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरपंच पुष्पा सैनी और चिकित्सा टीम ₹50,000 के पुरस्कार से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विश्व जनसंख्या दिवस के विशेष अवसर पर जिला मुख्यालय के मंडावा रोड़ पर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में उदयपुरवाटी क्षेत्र का गौरव बढ़ा। पंचायत समिति उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत बागोरा की सरपंच ने अपने बेहतरीन और अनुकरणीय विकास कार्यों की बदौलत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत को सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।

सरपंच और स्वास्थ्य योद्धाओं का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान बागोरा ग्राम पंचायत के चहुंमुखी विकास और बेहतरीन प्रबंधन के लिए महिला सरपंच पुष्पा सैनी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए चिकित्सा विभाग से डॉ. आईदान चारण और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान डॉ. अरुण गर्ग जिला कलेक्टर, झुंझुनू, डॉ. छोटे लाल जी गुर्जर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शुभकरण चौधरी पूर्व विधायक उदयपुरवाटी, नरेंद्र खीचड़ पूर्व सांसद सहित सभी अतिथियों ने बागोरा पंचायत की महिला सरपंच पुष्पा सैनी और उनकी टीम के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles