चिड़ावा नगरपालिका को मिले नए अधिशासी अधिकारी:गौतम शर्मा संभालेंगे पदभार, दिनेश नूनिया का पिलानी विद्याविहार तबादला
चिड़ावा नगरपालिका को मिले नए अधिशासी अधिकारी:गौतम शर्मा संभालेंगे पदभार, दिनेश नूनिया का पिलानी विद्याविहार तबादला
चिड़ावा : राजस्थान में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत चिड़ावा नगरपालिका को नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल गए हैं। देर रात जारी ‘ट्रांसफर लिस्ट में गौतम शर्मा को चिड़ावा का नया ईओ नियुक्त किया गया है। वर्तमान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नूनिया का ट्रांसफर विद्याविहार (पिलानी) कर दिया गया है।
गौतम शर्मा 2025 बैच के चतुर्थ अधिशासी अधिकारी हैं। वे मूल रूप से सूरजगढ़ क्षेत्र के धींगड़िया गांव के निवासी हैं। इससे पहले वे नगर परिषद चूरू में पदस्थ थे और उन्होंने स्वेच्छा से APO (अवाटिंग पोस्टिंग ऑर्डर्स) का विकल्प चुना था। अब उन्हें राज्य सरकार द्वारा चिड़ावा नगरपालिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शर्मा जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। दिनेश कुमार नूनिया को अब विद्याविहार (पिलानी) में प्रियंका बुडानिया के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253327


