[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी महिला कांग्रेस ने की महिला आरक्षण की मांग:बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई का विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी महिला कांग्रेस ने की महिला आरक्षण की मांग:बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई का विरोध

उदयपुरवाटी महिला कांग्रेस ने की महिला आरक्षण की मांग:बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई का विरोध

उदयपुरवाटी : महिला कांग्रेस कमेटी उदयपुरवाटी की एक बैठक जयपुर स्टेट हाईवे पर भैरोंघाट के पास हुई। संगठन की जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव की मुख्य उपस्थिति में हुई इस बैठक में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हंसा वर्मा ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को विफल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए गंभीर नहीं है। जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव और झुंझुनूं प्रभारी प्रदेश महासचिव मंजू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार को राजनीतिक लाभ के बजाय संसद में महिला आरक्षण विधेयक अलग से पेश करना चाहिए।

पदाधिकारियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और पेयजल संकट जैसी समस्याओं पर भी अपना विरोध दर्ज कराया। जिला महासचिव ऊषा यादव ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

बैठक में सरकारी नीतियों के विरोध में पोस्ट कार्ड अभियान, हस्ताक्षर अभियान और मिस कॉल अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मीनू देवी, मेहता देवी, कुमारी मंजू दहिया, मोनिका, तारा देवी, संतरा देवी, अनीता देवी, दुर्गा देवी सहित कई अन्य महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Related Articles