हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत रतनगढ़ तहसील के ग्राम गुसांईसर स्थित आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान औषधालय परिसर तथा निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के कुल 41 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. लीलाधर शर्मा ने बताया कि विभागीय नीति के अनुसार प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 25 पौधे भूमि पर तथा 25 पौधे गमलों में लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि भूमि पर लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से की जा रही है, ताकि उनकी नियमित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार सरकारी नर्सरी से पौधे प्राप्त कर 9 से 11 जुलाई तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं निकटवर्ती विद्यालय परिसर में जियो टैगिंग के साथ वृक्षारोपण किया गया। स्थान की उपलब्धता को देखते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में 16 पौधे, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 10 पौधे भूमि पर तथा 15 पौधे गमलों में लगाए गए। इस प्रकार कुल 41 पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण के दौरान अमरूद, मीठा नीम, करंज, जामुन, आंवला, खेजड़ी, सहजना तथा शीशम जैसी उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में लगाए गए पौधों की सिंचाई, कटाई-छंटाई तथा उनके संरक्षण का कार्य भी किया गया, ताकि सभी पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।
डॉ. शर्मा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से विशेषकर गर्मी के मौसम में पौधों को समय पर पानी उपलब्ध कराने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि पौधों की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हाल ही में औषधालय परिसर में बोरवेल का निर्माण कराया गया है। यह कार्य स्वर्गीय रामदेव चोटिया, जिन्होंने लगभग 48 वर्ष पूर्व गुसांईसर के औषधालय भवन का निर्माण करवाया था, के गुवाहाटी प्रवासी सुपुत्र के सहयोग से संपन्न हुआ है। इससे भविष्य में पौधों के संरक्षण और सिंचाई में काफी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में औषधालय के कम्पाउंडर राकेश कुमार बड़जाती, विद्यालय के अध्यापक नरेश मीणा, संदीप शर्मा, रामनिवास तथा योग प्रशिक्षक लोकेश कुमार तालणिया सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के संयुक्त प्रयासों से विभागीय मापदंडों के अनुरूप वृक्षारोपण एवं जियो टैगिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2252102


