देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
घांघू : घांघू गांव के भार्गव मोहल्ले में शनिवार को श्रद्धा और आस्था के वातावरण में सार्वजनिक श्री शनि महाराज मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, भूमि पूजन, हवन और आधारशिला कार्यक्रम के साथ मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।
मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन ताराचंद भार्गव एवं उनकी धर्मपत्नी चांदनी भार्गव ने सपत्नीक संपन्न कराया। इसके बाद रतनगढ़ स्थित बगीची हांडिया बाबा आश्रम के मठाधीश संत गंगनाथ महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर की आधारशिला रखी। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान पंडित श्याम शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।
मंदिर सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा
इस अवसर पर संत गंगनाथ महाराज ने कहा कि भगवान शनि महाराज का मंदिर बनने से गांव में धार्मिक आस्था, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों का केंद्र भी होता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से मंदिर निर्माण में तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया।

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
कार्यक्रम के दौरान भजन गायक किशन रावल (चूरू) ने शनि महाराज और भगवान के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जयकारों और भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
इस अवसर पर परमेश्वर लाल दर्जी, कुलाराम भार्गव, महावीर नेहरा, रणजीत भार्गव, महावीर प्रसाद सेवदा, जयप्रकाश शर्मा, चम्पालाल भार्गव, ओमप्रकाश सेवदा, बीरबल नोखवाल, जीवणराम प्रजापत, सुरेश भार्गव, पवन भार्गव, भंवरलाल भार्गव, रघुवीर सिंह राठौड़, मांगीलाल भार्गव, प्रभुदयाल भार्गव, सुनील जांगिड़, मोतीराम भार्गव, महेश भार्गव, गोपाल भार्गव, प्रकाश भार्गव, वेदप्रकाश भार्गव, देवकरण भार्गव, प्रभुदयाल सेवदा, हनुमान प्रजापत, केशरदेव गुरी, दलीप भार्गव, मुरारी भार्गव, राजेश भार्गव, देवकरण कालेर, गुलशन, गोपाल पुजारी, मोतिसिंह तंवर, सुमेरसिंह राठौड़, दामोदर प्रजापत, मनीष भार्गव (चूरू), नीतीश शर्मा, हरिसिंह गोड़, पूर्णाराम धानक, किशन धानक, मुकेश धानक, आशीष भार्गव सहित सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शनि महाराज की आरती, प्रसाद वितरण और मंदिर निर्माण में सहयोग के संकल्प के साथ हुआ। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us