[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने मलसीसर एसडीएच अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने मलसीसर एसडीएच अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने मलसीसर एसडीएच अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मलसीसर : जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुधवार सुबह मलसीसर उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

जिला कलक्टर ने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र, ओपीडी व आईपीडी की व्यवस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अस्पताल प्रबंधन को सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. गर्ग ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मरीजों के बेहतर उपचार और विश्वास के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का नियमित निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने आभा आईडी बनाने, आर्गन डोनेशन के लिए आमजन को जागरूक कर संकल्प पत्र भरवाने, दवाओं और जांचों की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए साथ ही मां योजना के तहत अधिक से अधिक पैकेज बुक करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन को रेगुलर मोड पर लगाने के निर्देश दिए।इस दौरान मलसीसर उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ सतवीर सिंह सहित चिकित्सक मौजूद रहे ।

Related Articles