गोवटी में ग्रामीण सेवा शिविर:पुश्तैनी मकानों पर रहने वाले परिवारों को मिला कानूनी मालिकाना हक, खिले ग्रामीणों के चेहरे
गोवटी में ग्रामीण सेवा शिविर:पुश्तैनी मकानों पर रहने वाले परिवारों को मिला कानूनी मालिकाना हक, खिले ग्रामीणों के चेहरे
पलसाना : पलसाना क्षेत्र की गोवटी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों से आबादी भूमि पर अपने पुश्तैनी मकानों में रह रहे परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। इन पट्टों के मिलने से परिवारों को अपनी आवासीय भूमि का कानूनी अधिकार प्राप्त हो गया है।
ग्राम विकास अधिकारी हरिशंकर पंवार ने बताया कि जगदीश प्रसाद बलाई, सांवरमल बलाई, मदनलाल जाट, नरसीराम गुर्जर, कमला देवी कुमावत, भवरी देवी कुमावत, ग्यारसीलाल कुमावत और प्रभूदयाल कुमावत जैसे परिवारों के पूर्वज लंबे समय से इस आबादी भूमि पर काबिज थे। उनके पक्के मकान बने हुए थे, लेकिन उनके पास आवासीय पट्टे नहीं थे।
ग्रामीण सेवा शिविर से पहले, इन परिवारों ने ग्राम पंचायत के प्रशासक सोनू कुमावत और ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क किया था। उन्होंने आवश्यक जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार पट्टे के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम पंचायत ने सभी आवेदनों की जांच की और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवासीय भूमि के पट्टे जारी किए।
राज्य सरकार की ग्रामीण सेवा शिविर योजना के तहत आयोजित इस शिविर में सभी पात्र परिवारों को पट्टों का वितरण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया, शिविर प्रभारी इस्लाम मनियार, सहप्रभारी बलवीर सिंह और रणजीत सिंह हरितवाल सहित ग्राम पंचायत के कार्मिक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। पट्टे मिलने पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार और ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2246759

