पाटन में किसानों ने खाद किल्लत का मुद्दा उठाया:किसान बोले- यूरिया-डीएपी की कमी से फसल को नुकसान; कालाबाजारी के आरोप लगाए
पाटन में किसानों ने खाद किल्लत का मुद्दा उठाया:किसान बोले- यूरिया-डीएपी की कमी से फसल को नुकसान; कालाबाजारी के आरोप लगाए
पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम छाजा का नांगल में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसानों ने यूरिया और डीएपी खाद की भारी किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने की मांग की। किसान गजराज सिंह ने बताया- वर्तमान में फसलों की बुआई और सिंचाई का समय चल रहा है, जिसके लिए यूरिया और डीएपी खाद की नितांत आवश्यकता है। हालांकि, स्थानीय सहकारी समितियों में ये खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

खाद की कमी के कारण फसलों की वृद्धि रुक रही है, जिससे पैदावार में भारी गिरावट की आशंका है। किसानों को खाद के लिए सुबह से कड़ी धूप में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। इस किल्लत का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी कर रहे हैं और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे हैं।
समय पर खाद न मिलने से क्षेत्र के किसानों में भारी निराशा और आक्रोश का माहौल है। किसानों ने अपनी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

किसानों ने अपनी मांगों में कहा कि क्षेत्र की सहकारी समितियों और केंद्रों पर तुरंत पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, खाद के वितरण की एक पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए ताकि हर छोटे-बड़े किसान को उसकी जरूरत के अनुसार खाद मिल सके। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250888


