यमुना जल समझौता होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
यमुना जल समझौता होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आज राजस्थान और हरियाणा के मध्य दशकों से लंबित यमुना जल समझौता होने से शेखावाटी अंचल चूरू सीकर और झुंझुनू के लाखों लोगों के सपने साकार हुए। इस संदर्भ में आज नई दिल्ली में गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जल संसाधन मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मध्य हुए जल समझौते से लोगों की आशाओं को नए पंख लगे है। इस समाचार से चूरू के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विधायक हरलाल सहारण का आभार जताया ।
इस ऐतिहासिक समझौते पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहाकि यह समझौता होने से यहां पेयजल की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह समझौता होना उन्हें आधुनिक भागीरथ के रूप में राजस्थान की जनता में जाना जा रहा है।इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने आभार जताते हुए कहा कि चूरू एक शुष्क क्षेत्र माना जाता है जहां किसानों के लिए खेती के लिए एवं आम जनता के पेयजल की समस्या हमेशा रही है इस समझौते से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
इस संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ता कल सुबह पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में दिल्ली से जयपुर पहुंचने पर सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हवाई अड्डे पर अभिनंदन करेंगे। जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि इस जल समझौते से क्षेत्र के किसानों और आमजन को काफी फायदा मिलेगा। इस समझौते के होने से क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार जताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233074


