पेंशनर्स ने RGHS पर्ची को आधार बायोमैट्रिक से जारी करने की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
RGHS पर्ची को आधार बायोमैट्रिक से जोड़ने की मांग, पेंशनर समाज ने प्रशासन को चेताया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : राजस्थान पेंशनर समाज तहसील उप शाखा के पदाधिकारियों ने सोमवार को सेवानिवृत्त पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने मांग की है कि आरजीएचएस के अंतर्गत सेवानिवृत्त पेंशनर्स को जारी होने वाली चिकित्सा पर्ची को बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से जारी किया जाए, ताकि वृद्ध पेंशनर्स को बार-बार होने वाली व्यावहारिक परेशानियों से निजात मिल सके जिससे प्रक्रिया अधिक सुगम व पारदर्शी बने। पदाधिकारियों ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस विषय में संबंधित उच्चाधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। पेंशनर समाज तहसील उप शाखा के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष सीताराम सैनी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल पटवारी, प्राचार्य रामेश्वर लाल, व्याख्याता विद्याधर सैनी, बनवारी मीणा, महेश सिंह पंवार, जगदीश कुमावत सहित वरिष्ठ पेंशनर्स उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233103


