[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्यु ग्राम पंचायत में सड़क अधूरी, राहगीर परेशान:ड्रेनेज कार्य के बाद गड्ढे, कंक्रीट से हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

शिश्यु ग्राम पंचायत में सड़क अधूरी, राहगीर परेशान:ड्रेनेज कार्य के बाद गड्ढे, कंक्रीट से हादसे का खतरा

शिश्यु ग्राम पंचायत में सड़क अधूरी, राहगीर परेशान:ड्रेनेज कार्य के बाद गड्ढे, कंक्रीट से हादसे का खतरा

रानोली : रानोली क्षेत्र की शिश्यु ग्राम पंचायत में ड्रेनेज नाले के निर्माण कार्य के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई बनी सड़क को बीच में से खोदकर ड्रेनेज पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क को उसकी मूल स्थिति में बहाल नहीं किया गया।

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, और कई स्थानों पर कंक्रीट व अन्य निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। इसके अतिरिक्त, सड़क पर तेज घुमाव होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अत्यधिक जोखिम भरा हो गया है। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

रात के समय पर्याप्त रोशनी की कमी और बारिश के दौरान सड़क की वास्तविक स्थिति स्पष्ट न दिखने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और अन्य वाहन चालकों द्वारा उपयोग किया जाता है।

बावजूद इसके, संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत और समतलीकरण का कार्य अब तक पूरा नहीं कराया गया है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन, ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से तत्काल मांग की है कि ड्रेनेज कार्य के बाद अधूरे छोड़े गए हिस्से की जल्द मरम्मत की जाए। उन्होंने गड्ढों को भरने, बिखरी हुई निर्माण सामग्री को हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया, तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

Related Articles