शंकर लाल शर्मा बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
शंकर लाल शर्मा बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने शंकर लाल शर्मा को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन जगतगुरु चक्रपाणि जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा की सहमति से गो रक्षा प्रदेश संगठन महामंत्री पंडित नंदकिशोर जी की अनुशंसा पर की गई।
संगठन ने बताया कि शंकर लाल शर्मा की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा, समर्पण और हिंदुत्व के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2243063


